अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा। मौसम में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुध ली है। कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया है। गुरुवार को बीएसए डॉ.मोनिका ने डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर इस बावत आदेश जारी किया। गौरतलब है कि जिले में इस वक्त शीतलहर लहर चल रही है। रोजाना सुबह के वक्त आसमान में घना कोहरा छा रहा है। दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके आगे और भी नीचे गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं के सामने भी परेशानी बनी थी। इस बीच छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं कक्षा तक 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है। बीसएस ने बताया कि आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.