रांची, जनवरी 5 -- रांची समेत विभिन्न जिलों में भीषण ठंड जारी है। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखेगा। बादल छंटते ही बर्फीली हवा चलेगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों में पांच व छह जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा जिले में ठंड का येलो अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कहा गया है कि जिले में चल रहे सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई दो दिन तक नहीं होगी। हालांकि पूर्व निर्धारित परीक्षा को विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालित कर सकते हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को अपने स्तर पर निर्णय लेने की छूट दी गई है।दो दिन स्कूल बंद प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.