संतकबीरनगर, नवम्बर 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। इसी के साथ ठंडक ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दो दिन बाद ठंडक और भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम ठंडा होने के कारण सुबह की गुनगुनी धूप अच्छी लगने लगी है। बर्फीली हवाओं ने वातावरण में धीमी गति से ठंडक घोलना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से छन कर आ रही हवाएं मैदानी इलाके में ठंडक फैला रही हैं। बदलते हुए मौसम में लोगों को बच कर रहने की सलाह दी जाती है। मौसम के इसी बदलाव में रबी के फसलों की बोआई होती हैं और तेजी के साथ खेत किसानी के काम किए जा रहे हैं। मौसम मे इस बदलाव का सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक्षक क्षमता कम होने की वजह से बच्चे जल्द ही सर्दी, जुकाम बुखार की चप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.