बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- ठंड की दस्तक सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ा रही है। शनिवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चली तो लोगों को ठंड का अहसास हुआ। आठ बजे के बाद जैसे ही धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। लोगों गुनगुनी धूप का आनंद लिया। न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को सुबह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। लोगों ने कपकपाने वाली ठंड महसूस की। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ तो धूप निकली। गुनगुनी धूप ने सर्द हवाओं के बीच राहत दी। लोग घरों से निकले और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दोपहर के समय तेज धूप से हल्की गर्मी रही। शाम ढलते ही ठंड ने फिर दस्तक दी। हवा में नमी और ठंडक बढ़ने से सिहरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शाम के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट ...