बुलंदशहर, फरवरी 9 -- मौसम रोजाना रंग बदल रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी का अहसास तो कभी सर्द हवाओं से लोग कांप रहे हैं। वहीं अब पिछले दिनों से फिर ठंड ने पलटवार किया है। हालांकि धूप के तेवर तल्ख हो रहे हैं, लेकिन सर्द हवाओं से लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। शनिवार को सुबह ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। धूप निकलने पर राहत मिली। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम ने फिर से यू-टर्न लिया है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ धूप में भी ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को सुबह से ही 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण ठंड रही। सूर्यदेव के दर्शन के साथ ही ठंड से राहत मिल गई। दोपहर होने पर धूप के तेवर तो तीखे हुए, लेकिन सर्द हवाओं से ठंड का अहसास भी होता रहा। दिनभर तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.