कटिहार, जनवरी 10 -- सेमापुर,संवाद सूत्र पछुआ हवा के प्रकोप के कारण पारा लगातार लुढ़कने लगा है। बढ़ी कनकनी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। ठंड के साथ ही कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। जबकि तेज पछुआ हवाओं के कारण लोगों की परेशानी चरम पर है। ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि मौसम के प्रभाव के कारण शाम ढलते ही सड़कें वीरान पड़ने लगी है। सार्वजनिक स्थानों पर फिलहाल अलाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। वही ग्रामीणों ने सेमापुर क्षेत्रों में चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग स...