शामली, दिसम्बर 7 -- जनपद में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम सर्द हवाओं के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड बढ़ने के बावजूद शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे के समय ठंड का प्रकोप बढ गया था। सर्द हवाऐं चलने से सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग ठिठुरते नजर आए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धीमानपुरा फाटक, शिव चौक, हनुमान रोड, फव्वारा चौक, नेहरू मार्केट समेत अन्य इलाकों में अलाव नहीं जलने से लोगों को खुले में ठंड सहनी पड़ रही है। कई लोग मजबूरी में कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.