समस्तीपुर, दिसम्बर 28 -- पूसा,। करीब 10 दिनो से जारी हार-कंपाने वाली ठंड शनिवार को भी जारी रही। धूप को ले दिन भर तरसते रहे। सुबह से ही मौसम साफ रहने के बाबजूद ठंड चरम पर रहा। यह दिन भर जारी रहा। शाम ढ़लते ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। आज की ठंड ने एक बार फिर अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 13.9 डिग्री रहा। जो सामान्य से 7.6 डिग्री कम है। यह इस वर्ष का सबसे कम तापमान वाला दिन माना जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान 9 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ सर्द हवा कनकनी को लगातार बढ़ाती रही। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 7 बजे 97 प्रतिशत एवं दोपहर 2 बजे 91 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार इससे पूर्व आज के दिन में वर्ष 2014 में भी दिन का तापमान 13.9 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.