हापुड़, जनवरी 11 -- जनपद हापुड़ में अत्याधिक सर्दी और घने कोहरे के कारण बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की 13 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई हैं। डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ठंड दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने दो दिन के लिए नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टी कर दी हैं। 12 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक की छुट्टी की गई है। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की 2 दिन की छुट्टी की गई है। जनपद में आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...