कन्नौज, जनवरी 4 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्दी से खांसी , बुखार , पेटदर्द व दमा के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने दवा देकर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और बाहर जाते समय सिर ढककर जाने की सलाह दी। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण अस्थमा, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों पर सर्दी का असर अधिक देखा जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंडे मौसम में अस्थमा रोगियों की सांस नली सिकुड़ जाने से उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.