सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। जिले में ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोग भी अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शीतलहर का सबसे गहरा असर गरीबों, बुजुर्गों और मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। पर्याप्त गर्म कपड़ों और हीटर की व्यवस्था न होने से ठिठुरन जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी चिंताजनक हैं। ठंड की मार केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। पशु भी बेहाल हैं। ठंड के कारण पशुओं में...