मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। ठंड और ठिठुरन से जन-जीवन प्रभावित होना शुरु हो गया है, बुधवार की सुबह से कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और आफिस जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी। वहीं रैन बसेरों में लोग ठिठुरे हुए दिखाई दिए। दिसम्बर माह के तीसरे सप्ताह के दौरान बुधवार को मौसम काफी सर्द रहा। न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सुबह की शुरुआत कोहरे की धुंध के साथ हुआ। कोहरे की धुधं के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ब्रम्हस्थान समेत अन्य स्थानों पर रैन बसेरों में भी लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। फिलहाल अलाव की व्यवस्था कहीं नहीं दिखाई दिया। कुछ स्थानों पर लोग अपने संसाधन से अलाव तापते नजर आए। लोगों ने ठंड को ...