गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा, हिटी। लगातार पड़ रहे ठंड और कोहरे का असर अब कृषि कार्य पर भी पड़ने लगा है। लगातार पड़ रहे ठंड और कोहरे का रबी फसल के अलावा सब्जी की खेती पर पड़ रहा है। खेतों में लगी फसल खराब हो रही है। उससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें भारी नुकसान का डर सता रहा है। किसानों ने बताया कि प्रतिकुल मौसम के कारण सरसों में लाही का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आलू, गोभी, टमाटर सहित अन्य सब्जियों में झुलसा रोग लगने लगा है। उससे फसलों की उत्पादकता पर असर पड़ेगा। मौसम की यही स्थिति बनी रही तो सब्जियों की पैदावार घटेगी और आने वाले दिनों में बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू सकते हैं। खरौंधी के किसान किसान संध्याकर विश्वकर्मा ने बताया कि सरसों की फसल पर अचानक लाही लगने से पत्तियां खराब होने लगी हैं। उससे भारी नुकसान की आशंका है। वहीं किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.