गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- भांवरकोल। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड और गलन के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार गिरते तापमान से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। अत्यधिक ठंड के कारण क्षेत्र में तैयार सब्जियों जैसे मटर, मिर्च, टमाटर और गोभी की तोड़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार की सुबह दोपहर में निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शीतलहर का असर केवल मनुष्यों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ठंड के मौसम में किसान भी परेशान हैं और फसलों को पाले से बचाने में जुटे हुए हैं। घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल आठ घंटे, अमृ...