मधुबनी, जनवरी 8 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। प्रखंड में कड़ाके की ठंड,कोहरा और शीतलहर ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। मौसम की मार से खेतों में सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। जिसका सीधा असर अब बाजार में देखने लगा है। बीते एक पखवारे में सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं। उत्पादन में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आने से मंडियों में आवक घट गई है और खुदरा बाजार में महंगाई का बोझ आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सब्जी मंडियों में फूलगोभी 60 से 65 रूपये किलो, बैगन 50 रूपये तक पहुंच गया है। वहीं टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, हरि मिर्च 80 से 100 रूपये किलो और बंधा गोभी 35 से 40 रूपये किलो के आसपास बिक रही है। कुछ दिन पहले तक जो सब्जियां 20 से 35 रूपये किलो में मिल जाती थी, आज वही 50 रूपये से ऊपर के भाव में बिक रही है। गरीब और मध्यम वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.