औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है और आज एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी और धुंध छाए रहने का असर बना रहेगा। सुबह और देर शाम के समय ठंडी हवा और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होगा, जबकि दिन में धूप कमजोर रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर आम लोगों के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में किसान और मजदूर देर से घरों से निकल रहे हैं और समय से पहले काम समेटकर लौट रहे हैं। बाजारों में भी सुबह की चहल-पहल अपेक्षाकृत कम देखी जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रतिभा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और ठंड व धुंध का प्रभाव बना रहेगा। उन्होंने किसानों क...