मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी,। कड़ाके की ठंड एवं खरमास को ले मधुबनी स्टेशन की आय में करीब 60 फीसदी की कमी आयी है। सामान्य दिनों में मधुबनी स्टेशन से रेलवे को हरदिन करीब पांच लाख रुपये की आय प्राप्त होती थी। जो ठंड एवं खरमास के कारण घटकर करीब दो लाख पर पहुंच गई है। खरमास के कारण लगन नहीं रहने एवं कड़ाके की ठंड से यात्री बहुत जरूरी काम से ही यात्रा कर रहे हैं। सबसे अधिक लोकल पैसेंजर की संख्या घटी है। जिसका असर स्टेशन की आय पड़ पड़ रहा है। अब रेल कर्मियों को बसंत पंचमी के बाद ही आय में वृद्धि की संभावना है। कड़ाके की ठंड में सुबह एवं रात में चलने वाली विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों में बहुत कम यात्री सफर कर रहे हैं। दैनिक रेल यात्री महेश कुमार, बी झा, मनोज कुमार ने बताया कि इस ठंड में अधिकांश डयूटी वाले ही हरदिन आ और जा रहे हैं। कई लोगों ने कड़ाके की ठंड क...