मिर्जापुर, नवम्बर 2 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर मरीजों को डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ठंड आते ही सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक आए। डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वर्तमान समय के मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें। शिविर में कुल 2045 मरीज उपचार कराने आए। जमालपुर संवाद अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 80 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के बाद दवा दी गई। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में 30 और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डॉ. मनोज यादव ...