समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- शाहपुर पटोरी। ठंड ने अपना रंगत दिखाना शुरू कर दिया है। अंधेरा होते ही शहर से लेकर गांव तक कुहासे में छिप जाता है। गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे तक पटोरी बाजार एवं आसपास का क्षेत्र कुहासे से ढ़का रहा। सुबह 7 बजे तक शहर की विजिवलिटी मात्र 8 से 10 मीटर रही। ठंड और कुहासे के कारण शहर की दुकानें भी देर से खुलने लगी है। बाजार में ग्राहकों का आना-जाना भी देर से शुरू होता है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को होने लगी है, जो अहले सुबह ही कोचिंग के लिए अपने घर से निकलते हैं। ठंड और कुहासा शुरू होते ही निर्धन परिवारों में परेशानियां बढ़ गई है। गर्म कपड़ा नहीं होने के कारण निर्धन परिवारों के बच्चों को काफी परेशानी होने लगी है। देर तक कुहासा रहने के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं की भी आशंका बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.