बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- ठंड : दो दिन राहत के बाद बर्फीली हवा ने फिर बरपाया कहर न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तो अधिकतम 17.3 डिग्री तक पहुंचा मक्का, मसूर और आलू की फसलों को मार रहा पाला, चिंता में किसान स्कूल व आगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थिति हुई 20 से 25 प्रतिशत फोटो 03 शेखपुरा 01 - शहर के चांदनी चौक पर अलाव तापते लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये साल में पहली और दूसरी जनवरी को धूप निकली तो लोगों ने ठंड से राहत ली। परंतु, शनिवार की अहले सुबह से चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को एक दफा फिर घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। भगवान सूर्य पूरे दिन बादलों की ओट में रहे। जबकि, बर्फीली हवा से लोग कांपते नजर आये। सड़कों पर छाये घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगायी। पहली और दूसरी जनवरी को जहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.