मथुरा, दिसम्बर 22 -- सर्द हवाओं के साथ सर्दी के तेवर धीरे-धीरे तीखे होते जा रहे हैं। गलन में भी इजाफा हो रहा है। सर्दी की तीखी होती मार के बीच लोगों को रात के वक्त अलाव की जरूरत महसूस होने लगी है। नये साल पर कड़ाके की सर्दी की संभावना जतायी जा रही है। यही वजह है कि गर्म कपड़ों के बाजार में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। हालांकि इस बार सर्दी का आगाज थोड़ी देरी से हुआ है। दिसंबर का आधा महीना गुजरने के बाद कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दी है। सोमवार को सुबह से मौसम बेहद सर्द रहा। हल्की हवाओं ने सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को मुश्किल में डाला। यही वजह रही कि सुबह बच्चे स्कूलों के बस स्टॉप पर कंपकंपाते नजर आए। इसके बाद दोपहर के वक्त धूप में थोड़ी तेजी दिखी तो लोगों ने राहत की सांस ली। परंतु, सायं होते ही पुन सर्द हवाओं के साथ गलन में इजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.