अमरोहा, फरवरी 8 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा में घने कोहरे से आम जनमानस को राहत मिली है। हालांकि बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं के चलते खिली धूप में भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन और बर्फीली हवाएं चलेंगी। 3 दिन के बाद तापमान फिर बढ़ने लगेगा। रविवार को अमरोहा जनपद का मौसम सामान्य रहा। सूरज निकलने के साथ ही दृश्यता सामान्य दर्ज की गई। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या अभी भी कम है। सुबह 8 बजे अमरोहा का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ...