हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क की पार्किंग का ठेका 43.40 लाख रुपये में छूटा है। यह ठेका प्रीति डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिया गया है। जिला विकास प्राधिकरण की यह पार्किंग 1 अप्रैल से ठेकेदार के अधीन होगी। नई व्यवस्था के तहत वाहनों की पार्किंग दरों में भी कमी की गई है। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव वीएन शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर प्राधिकरण की पार्किंग का ठेका नहीं हो पा रहा था। पार्किंग को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित किया जा रहा था। इस बार प्राधिकरण ने पार्किंग के लिए टेंडर जारी किया था। सिर्फ एक ठेकेदार ही ठेके के लिए पहुंचा। न्यूनतम बेस प्राइज पर ठेके को 43.40 लाख में प्रीति डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए ठेके में वाहनों का पार्किंग शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.