एटा, जनवरी 4 -- एटा, शहर में विकास कार्यों के नाम पर बरती जा रही लापरवाही आम जनता के लिए मुसीबत का बन गई है। ठंड सड़क पर विजय नगर कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार नाला निर्माण के लिए निकाली गई सिल्ट को सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। उसके कारण कड़ाके की ठंड और सड़क पर फैली गंदगी से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ठंड सड़क पर नाले से निकाली गई गीली सिल्ट सड़क पर फैल गई है, उससे मार्ग बेहद फिसलन भरा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को हो रही है। आए दिन बाइक सवार इस सिल्ट पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरा होने के बाद खतरा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि ठंड और कोहरे के कारण सड़क पर पड़ी यह सिल्ट दिखाई नहीं देती। मुख्य मार्ग होने के कारण य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.