भभुआ, जनवरी 4 -- भभुआ। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के किसान हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरी रात खुली जगहर में रहकर रबी फसल की सिंचाई कर रहे हैं। किसान महेन्द्र सिंह, सत्यनारायण पांडेय व नचकु गोंड ने बताया कि इन दिनों गेहूं की सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के कारण हम किसानों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अन्न दाताओं ने यह भी कहा कि एक तरफ जहां ठंड से बचाव के लिए आम लोग घरों में गर्म कपड़ों से लिपटकर रात बिता रहे हैं, वहीं वह दो जून की रोटी के लिए जान जोखिम में डालकर फसल की सिंचाई करने में में जुटे हुए हैं। हालांकि उनका यह भी कहना था कि नहर में पानी आने से किसानों को सिंचाई, लागत में कमी, बेहतर फसल उत्पादन और पशुपालन के लिए पानी की उपलब्धता जैसी कई सुविधाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.