भभुआ, जनवरी 1 -- धूप निकलने के बाद भी अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर के पहाड़ी क्षेत्र की हवा में महसूस हुई नमी जिले में 14 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी हवा, न्यूनतम 8 डिग्री रहा तापमान (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। नव वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को सुबह से धूप निकली थी। बादल हटने के बाद पछुआ बयार बह रही थी, जिससे लोगों ने कनकनी महसूस की। हवा की रफ्तार 3-14 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। इसी ठंडी हवा और कनकनी के बीच कैमूरवासियों ने पहाड़-जंगल, जलप्रपात और डैम के आसपास नववर्ष का जश्न मनाया। पहाड़ व जंगल से घिरे इलाकों में मैदानी भाग की अपेक्षा ठंड ज्यादा महसूस हुई। हालांकि दोपहर में एक बजे के बाद धूप धुंधली हो गई। देर शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। हालांकि युवा वर्ग सड़कों व चौक-चौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.