लातेहार, जनवरी 8 -- बेतला प्रतिनिधि । सरकार द्वारा घोषित शीतकालीन अवकाश की अवधि 8 जनवरी को खत्म हो गई। वहीं सभी स्कूलों का आज से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।इसकी जानकारी देते सरईडीह संकुल के सीआरपी श्याम मनोहर यादव और दिलीप पांडेय ने स्कूलों का संचालन पूर्व की तरह पूर्वाह्न 9 से अपराह्न 3 बजे तक किए जाने की बात बताई।वहीं एक जवाब में उन्होंने छुट्टी की अवधि विस्तारित किए संबंधी विभाग से कोई दिशा-निर्देश मिलने की बात से सीधा इनकार किया। मालूम हो कि राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव सीता पुष्पा ने पड़ रही कड़ाके की ठंड और जारी शीतलहरी के मद्देनजर अपने कार्यालय से निर्गत ज्ञापांक - 08 दिनांक 05 जनवरी 2026 के जरिए सूबे के सभी कोटि के स्कूलों में गत 06 से 08 जनवरी तक प्री नर्सरी/नर्सरी से 12 वीं तक की कक्षाएं बंद रखने का सख्त आ...