पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूर्णिया जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी पवन कुमार पोद्दार के निर्देश पर विहिप बजरंगदल की बैठक रविवार को बाबा गुलाबेश्वर नाथ शिव मंदिर गुलाबबाग़ के प्रांगण में जिला प्रसार-प्रसार प्रमुख(मीडिया प्रभारी) अमित कुमार साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के तीन मान बिंदुओं- सेवा-सुरक्षा और संस्कार पर प्रकाश डाला गया। जिला कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल ने बताया कि अब गर्मी का मौसम आ गया है। इसलिए विहिप का सेवा कार्य के निमित्त जगह- जगह ठंडा शरबत और नींबू पानी का स्टॉल लगाया जाएगा। आर एस एस के मुरलीधर गुप्ता ने बताया विश्व हिंदू परिषद व्यक्ति निर्माण करता है,जिसमें व्यक्ति में संस्कार और शालीनता आती है। एक संस्कारी व्यक्ति ही राष्ट्र का निर्माण करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.