रुडकी, नवम्बर 22 -- कलियर क्षेत्र में इमलीखेड़ा मार्ग पर कलियर मेहवड़ खुर्द गांव के पास गन्नों से भरी ट्राली से युवक की बाइक टकरा गई। जिससे की वह घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। शनिवार को आजाद निवासी दरियापुर अपनी बाइक से सवार हो कर रुड़की से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इमलीखेड़ा मार्ग पर मेहवड़ खुर्द गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक गन्नों से भरी ट्राली से टकरा गई। जिससे आजाद सड़क पर नीचे गिर गया और घायल हो गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...