बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। जिले के सदर ब्लॉक के गनेशपुर नगर पंचायत में बिना परमिशन के ट्रॉली पर आम की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस लकड़ी की कीमत लगभग 50 हजार रुपये की बताई जा रही है। सदर क्षेत्र के क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिला था कि बिना परमिशन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से आम की लकड़ी काटकर कहीं ले जा रहे थे। इस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...