सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर । पिसावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अर्सेनी गांव के बलियापुर मोड़ पर गन्ना भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से घुस गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली मार्ग किनारे खराब हालत में खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रही बाइक ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना में रामकोट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी अनुज (22 वर्ष) , बीहटगौड़ निवासी आलोक और ननसोहिया निवासी पवन गंभीर रूप से घायल हो गए । तीनो को एम्बुलेंस से पिसावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरो ने जांच पड़ताल के बाद अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने अनुज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...