पटना, दिसम्बर 15 -- पटना जंक्शन के प्लेटफार्म-चार पर मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आई महिला यात्री के ट्रॉली बैग की चेन खोलकर 3.56 लाख की ज्वेलरी बदमाशों ने चोरी कर ली। पीड़िता महाराष्ट्र के ठाणे टाउन स्थित कांदिवली की रहने वाली है। उन्होंने यात्रा जारी रखते हुए मुंबई के बोरीवली रेलवे थाने में इसकी शिकायत की। मुंबई रेल पुलिस ने जीरो एफआईआर कर केस को पटना जंक्शन रेल थाना भेज दिया। पटना रेल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। महिला अपने दो बच्चों के साथ मुंबई जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। ट्रेन 12 घंटे लेट थी। इसी दौरान वह वाशरूम गयीं और सामान के पास बच्चे थे। ट्रेन के आने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर चार पहुंची। बोगी में बैठने के बाद वह ट्रॉली बैग की चेन खोली तो देखा कि सोने के जेवरात गायब है। उसमें झ...