सीतापुर, फरवरी 14 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना इलाके में शनिवार शाम को बोरिंग का सामान लादकर जा रही ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार एक मजदूर के ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं उसके चाचा समेत तीन लोग चोटिल हो गए। लखनऊ माल के सरथरा निवासी विमलेश को अपने खेत में बोरिंग करवाना था। विमलेश गांव के ही ईश्वरदीन के साथ संदना स्थित पटियाला पंप हाउस पर बोरिंग करवाने के लिए आए थे। शनिवार शाम को हरियाणा के फेतेहाबाद निवासी मजदूर सोनू (32) उसके चाचा बलवेन्द्र के साथ विमेलेश और ईश्वरदीन ट्रैक्टर चालक के साथ लखनऊ के लिए निकल पड़े। सदंना के भरौना में ट्रैक्टर से निकलकर ट्रॉली पलट गई। सोनू ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गया। वहीं बलवेन्द्र, विमलेश और ईश्वरदीन छिटकर दूर जा गिरे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वह...