मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर के उत्तरी द्रोणपुर गांव निवासी प्रभादित्य ने एसकेएमसीएच के ट्रॉलीमैन के खिलाफ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने एसकेएमसीएच अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन दिया है। साथ ही पैसा मांगने वाले ट्रॉलीमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के आलोक में अधीक्षक ने जांच करने का निर्देश दिया है। शिकायती के अनुसार, प्रभादित्य अपने मरीज उदय कुमार को 29 जनवरी को लेकर मेडिकल पहुंचे था। यहां चिकित्सक के पास ले जाने के लिए एक ट्रॉली की अवश्यकता पड़ी। ट्रॉलीमैन इसके लिए रुपये की मांग की। इसके बाद वह किसी तरह गोद में उठाकर अपने मरीज को डॉक्टर के पास ले गए। इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.