लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। साथ ही नए रैंप वाले हिस्से को खोल दिया गया है ताकि तीमारदार उसमें आसानी से रात गुजार सकें। ट्रॉमा सेंटर प्रदेश भर से मरीज गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लाए जा रहे हैं। यहां 400 बेड हैं। रात में तो स्ट्रेचर पर मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। प्रत्येक मरीज के साथ कम से कम दो से चार तीमारदार होते हैं। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। अभी तक ट्रॉमा सेंटर के सामने अस्थायी रैन बसेरा था। निर्माणकार्य के चलते रैन बसेरा तोड़ दिया गया है। ऐसे में तीमारदारों के ठहरने का संकट खड़ा हो गया है। ट्रॉमा सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए नए रैंप वाले हिस्से को खोल दिया गया है।...