फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल में बनने वाले ट्रॉमा केयर सेंटर के ट्राईएज की जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। यह बीके अस्पताल भवन में चल रहे बच्चों के टीकाकरण केंद्र में बनाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने जगह चिन्हित कर ली है। इसे ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी भी कहा जा सकता है। इसमें जांच के बाद चोट की गंभीरता के अनुसार उपचार या परिवहन की प्राथमिकता तय की जाएगी। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगते जिलों में ट्रॉमा केयर सेंटर बनाए जाने है। इस योजना में फरीदाबाद का बीके अस्पताल भी शामिल है। बता दें कि फरीदाबाद में प्रतिदिन औसत चार से पांच लोग सड़क दुर्घटना में घायल होते हैं। बीके अस्पताल में इनके उपचार की कोई विशेष सुविधा नहीं है। इसके चलते रोगियों को प्राथमिक उपचार देकर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया जाता है। कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.