कानपुर, फरवरी 4 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास एक ट्रैफिक सिपाही ने ऑटो चालक को तमाचा जड़ दिया। वहीं, इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विजयनगर निवासी सूरज सोनी ऑटो चालक है। बुधवार को सूरज कल्याणपुर क्रॉसिंग से घंटाघर जा रहा था, तभी क्रॉसिंग के पास एक सिपाही जबरन उसकी ऑटो में बैठ गया। विरोध करने पर ट्रैफिक सिपाही ने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो बना किसी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें ट्रैफिक सिपाही गाली देते हुए 'जो करना है करो' कहते हुए नजर आ रहा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...