नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-70 की ट्रैफिक सिग्नल पर बुधवार दोपहर दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। फेज-3 थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर-70 स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कार चालक मोनू यादव निवासी इटावा और अमरेश पाल निवासी एटा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कार से बाहर निकाला और स्ट्रैचर की मदद से एंबुलेंस तक पहुंचाया। वहां से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि ट्रैफिक लाइट होने के बाद भी कार चालकों ने तेजी से गाड़ी चलाई, जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर भरी भीड़ जमा हो गई। साथ ही, जाम की स्थिति बन गई। क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटाया गया। इसके बाद य...