आदित्यपुर, जनवरी 22 -- ट्रैफिक सिगनल लाइट खराब होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी गम्हरिया। लाल बिल्डिंग चौक का ट्रैफिक सिगनल लाइट खराब होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बताया गया कि इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण यहां सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सिग्नल लाइट खराब होने के कारण सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता मुकेश झा ने जिला प्रशासन से अविलंब सिग्नल लाइट को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिग्नल लाइट बंद होने के कारण बड़े वाहनों का तांता लगा रहता है। जिस कारण स्कूल एवं ड्यूटी के समय में कभी भी दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है। जन हित को देखते हुए अविलंब पहल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.