रुद्रपुर, फरवरी 18 -- खटीमा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सिटी कॉन्वेंट स्कूल में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन सुरक्षा थीम पर आधारित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में परिवहन विभाग के परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने और ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी लापरवाहि...