छपरा, जनवरी 8 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर की यातायात व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए गुरुवार को विभिन्न ट्रैफिक पोस्टों की पड़ताल की गई। इस दौरान शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी में कहीं चुस्ती नजर आई तो कहीं सुस्ती भी साफ दिखाई दी। कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जवान पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था संभालते दिखे, वहीं कुछ जगहों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही भी देखने को मिली। सुबह करीब 11:10 बजे शहर के मलखाना ट्रैफिक पोस्ट पर एक महिला ट्रैफिक जवान तैनात मिलीं। वह मौके पर मौजूद तो थीं, लेकिन अधिकतर समय कुर्सी पर बैठी नजर आईं। हालांकि, बीच-बीच में वे वन-वे सिस्टम का पालन कराते हुए दिखाई दीं। जब वाहनों की आवाजाही कम हुई तो पुनः कुर्सी पर बैठ जाती थीं। उल्लेखनीय है कि इस ट्रैफिक पोस्ट पर केवल एक ही ट्रैफिक जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.