जहानाबाद, जनवरी 29 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के अरवल मोड़ ट्रैफिक पोस्ट के पास गुरुवार को एक पिता के चेहरे तब खिल उठे जब उनकी गुम हुई बच्ची को ट्रैफिक पुलिस ने उनसे मिलाया। गुम हुई बच्ची के पिता मिथिलेश कुमार काको थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी खोई बच्ची को पाकर ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे। दरअसल हुआ यह की बच्ची अपने पिता के साथ जहानाबाद आई थी और कहीं भटक गई थी। भटकते हुए वह शहर के अरवल मोड़ के पास पहुंच गई। वह रो रही थी। उसपर नजर यातायात थानाध्यक्ष आलोक कुमार की पड़ी। उन्होंने बड़े हीं स्नेह और प्रेम से उस बच्ची को अपने पास बुलाया, बिठाया और आसपास के एवं अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। उधर सूचना पाकर उनके पिता मिथिलेश कुमार भी वहां पहुंच गए। अपने पिता को देखकर बच्ची काफी खुश हुई। काफी परेशान बच्ची के पिता भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.