मुजफ्फर नगर, मई 19 -- ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शाओं को लेकर शहर के विभिन्न चौराहों पर चैकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने 40 से अधिक ई रिक्शाओं को पकड़ा है। जो अवैध तरीके से सडकों पर दौड रही थी। शहर में लगातार दौड रही ई रिक्शाओं के कारण चारों तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है। भीषण गर्मी में जाम में फंसकर लोग बिलबिला उठते है। शहर के मुख्य चौराहे दिनभर जाम की चपेट में रहते है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शाओं को लेकर शहर के मुख्य चौराहों पर चैकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर चैकिंग के दौरान अवैध तरीके से दौड़ रही । ईरिक्शाओं को पकड़ा है। ट्रैफिक पुलिस ने 40 से अधिक ई रिक्शाओं को पकड़ कर चालान कर दिया है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.