बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को नयामोड़ चेक प्वाइंट पर फर्जी आइकार्ड के साथ खुद को सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमांडेंट बताने वाले जोशी कालोनी निवासी अश्वनी ठाकुर को गिरफ्तार किया है।उसके पास से अलग अलग नाम से सीआरपीएफ के दो फर्जी आइकार्ड व एक एनएसजी का फर्जी आइकार्ड जप्त किया गया है। ट्रैफिक जमादार ओशो प्रदीप के लिखित शिकायत पर सिटी पुलिस ने बुधवार को फर्जीवाड़ा व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ट्रैफिक जमादार चेक प्वाइंट पर बगैर हेलमेट आरोपी को जांच के लिए रोका, तो आरोपी ने खुद को सुकमा में पोस्टेड असिस्टेंट कमांडेंट बताते हुए धौंस दिखना शुरू किया। कहा कि सस्पेंड करवा दूंगा। आरोपी का दुस्साहस यही नहीं रुका, उसने बोकारो एसपी को फोन कर शिकायत...