बरेली, दिसम्बर 7 -- बरेली। ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह के सेलरी अकाउंट से किसी व्यक्ति ने करीब पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में उन्होंने थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुष्पेंद्र का कहना है कि दो दिसंबर की शाम तीन बार में उनके खाते से यह रकम निकाली गई है। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कर उन्होंने 4096 रुपये होल्ड भी करा दिए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...