नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर पी-3 गोल चक्कर पर बुधवार की दोपहर एक चालक ने यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बोनट पर लटकर अपनी जान बचाई। कार चालक करीब 500 मीटर आगे पुलिसकर्मी को नीचे गिराकर भाग गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी गुरमीत चौधरी ने सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दी कि वह बुधवार को सेक्टर पी-3 गोल चक्कर पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस बीच उन्होंने एक कार सवार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाय उनके ऊपर चढ़ा दी। वह अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक गए। इस बीच आरोपी चालक उन्हें करीब 500 मीटर दूर तक ले गया। इसके बाद आरोपी चालक ने कार को धीमा किया और ट्रैफिक उनको नीचे गिरकर वहां से...