बदायूं, फरवरी 23 -- बिसौली, संवाददाता। चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी गांव-देहात से आने वाले लोगों को खुलेआम परेशान कर रहे हैं और चालान के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। कस्बा बिसौली में रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिस के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें एक वीडियो में सफेद वर्दी पहने कर्मी बाइक छोड़ने के नाम पर 500 रुपये लेते दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में खाकी वर्दी में कर्मी एक व्यक्ति से नकद रुपये लेते नजर आ रहा है। मामला बिसौली कस्बा का है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह बाजार में घरेलू सामान खरीदने आया था और जल्दबाजी में हेलमेट घर पर ही भूल गया था, जबकि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया और दो हज...