हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शुक्रवार रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र और एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग की। सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि इस दौरान 217 वाहनों की चेकिंग की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 189 वाहनों के चालान किए जबकि नौ वाहनों को सीज किया गया। 135 संदिग्धों की चेकिंग हुई। 46 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 40 हजार से अधिक का अर्थदंड वसूला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.