दरभंगा, दिसम्बर 7 -- लहेरियासराय। सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण अभियान के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए जिला परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क पर उतर गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी स्वयं लोगों का हेलमेट और सीट बेल्ट चेक कर रहे हैं। इस दौरान शनिवार को दर्जनों लोगों से यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। डीटीओ ने कहा कि यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए परिवहन विभाग प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे सोमवार को हेलमेट चेकिंग और प्रत्येक महीने के पहले गुरुवार और तीसरे गुरुवार को सीट बेल्ट चेकिंग का विशेष अभियान चलायेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जाम की समस्या से निजात के लिए सड़कों से अतिक्रमण खा...