वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को शहर का भ्रमण किया। ट्रैफिक फ्लो, पार्किंग व्यवस्था, वन वे, यू-टर्न, डायवर्जन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। छावनी क्षेत्र में चेकिंग को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। मंडुवाडीह चौराहे पर वन-वे, यू-टर्न एवं डायवर्जन व्यवस्थाओं को देखा। मंडुवाडीह चौराहा, बरेका गेट के पास, कैंट स्टेशन के सामने अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की। भिखारीपुर तिराहा, नरिया तिराहा, मालवीय गेट, रविदास चौराहा, रथयात्रा, सिगरा चौराहा, अंधरा पुल आदि क्षेत्रों में भी भ्रमण कर यातायात प्रवाह, पार्किंग, चौराहों पर कार्यप्रणाली देखी। बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनो...